किशोर कुमार की जयंती पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की संगीतमय प्रस्तुति ‘ गाता रहे मेरा दिल’

0

पटना,प्रतिनिधि( मालंच नई सुबह)ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से महान पार्श्वगायक हर दिल अजीज किशोर कुमार की जयंती 04 अगस्त के अवसर पर संगीमय कार्यक्रम ‘गाता रहे मेरा दिल’ का आयोजन किया गया,जिसमें कलाकारों ने एक से एक बढ़कर गीत गाकर समां बांध दिया।
संगीतमय कार्यक्रम ‘गाता रहे मेरा दिल’ का संयोजन जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप और कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के उपाध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा और उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम का संचालन जीकेसी बिहार कला- संस्कृति प्रकोष्ठ की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती संपन्नता वरूण ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत किशोर दा की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प
अर्पित करके की गयी। इसके बाद केक काटकर किशोर कुमार का जन्मदिन का जश्न मनाया गया।जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संरक्षक विनय कुमार सिन्हा ने
सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का आगाज किया।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया किशोर कुमार को भारतीय सिनेमा जगत में सर्वाधिक लोकप्रिय पार्श्वगायकों के तौर पर शुमार किया जाता है। उनकी आवाज ने संगीत की सीमाएं तोड़ी, अल्फाजों से दर्शन और सुर को जोड़ा, अपने संगीत को हर दिल में बसा दिया, एक ऐसा फनकार, जिसके जीवन को कुछ शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है।किशोर कुमार की आवाज में जादू था।
डा. नम्रता आनंद ने कहा कि किशोर कुमार बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। किशोर कुमार महान पार्श्व गायक, अभिनेता, गीतकार, संगीतकार और निर्देशक थे।
प्रेम कुमार ने बताया कि भारतीय सिनेमा जगत का एक ऐसा स्तम्भ किशोर कुमार जो आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर अमिट छाप बनाये है, जिनकी सुरीली अद्वितीय आवाज हर रोज हमें दीवाना करती है। मिजाज मनमौजी, अंदाज मस्ताना और सुर के शहंशाह किशोर कुमार में हमें गायक, संगीतकार,

संगीतमय कार्यक्रम में दिवाकर कुमार वर्मा, कुमार संभव, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, डा. नम्रता आनंद, संपन्नता वरूण, मेघाश्री अंजू, श्रेया भारती, प्रेम कुमार, प्रवीण बादल, सुबोध नंदन सिन्हा, यतीश सिन्हा, सुभाषिणी स्वरूप और आयुष सिन्हा ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजली अपिर्त की। कार्यक्रम के अंत में सभी
कलाकारों को ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here