मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

देश / दुनिया

*रूदी कपुरिया पैक्स के 11 बकाया लोनधारको के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

  1. रूदी कपुरिया पैक्स के 11 बकाया लोनधारको के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

धनबाद0/कतरास /प्रतिनिधि(मालंच नई सुबह)रूदी कपुरिया पैक्स के 11 बकाया लोनधारको को नोटिस दिए जाने के बावजूद पैसा जमा नही करने पर न्यायालय नीलाम पत्र पदाधिकारी धनबाद द्वारा सेक्शन 38 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इनलोगो पर 13 लाख 29 हजार 104 रूपया बकाया है। ये बकाएदार कपूरिया ओपी, कतरास, जोगता व महुदा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। संबंधित थाना को तमिला के लिए वारंट भेजा जा रहा है। न्यायालय द्वारा विजय राजभर 1,02,363 रूपया, सुनिल कुमार सिंह 58,045 रूपया, काजल महतो 3,07,497 रूपया, अरविंद कुमार सिंह 1,07,979 रूपया, महेश कुमार गुप्ता 2,84,150 रूपया, विजय कुमार चौधरी 1,38,801 रूपया, कमल कुमार सिंह 33,723 रूपया, लखन सिंह 90,429 रूपया, नेपाल पांडेय 63,413 रूपया, सुरेश रविदास 70,387 रूपया, गोविंद गोप 72,317 रूपया के खिलाफ वारंट निर्गत की गई। वैसे बकायाधारी जिनका वारंट अभी नही निकला है यदि वे बकाया जमा नही करे तो ऐसे लोगो के खिलाफ जल्द नोटिस व वारंट निर्गत होगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी धनबाद द्वारा संबंधित बकाएदारों पर कागजी प्रक्रिया जारी है।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *