मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

देश / दुनिया

भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की राह पर… अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोश

भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की राह पर… अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोश

पटना डेस्क मालंच नई सुबह,
भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की राह पर है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुताबिक, 2027 में भारत का जी-20 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 5 फीसदी हिस्सा होगा,भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की राह पर है।क्योंकि 1999 में जी-20 की स्थापना के बाद से जीडीपी में 2022 तक भारत की हिस्सेदारी दोगुनी होकर 3.9 हो गई थी।
बता दें कि साल 2023 में अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज का भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की 18वीं बैठक की अध्यक्षता के लिए तैयार है। पूरी दुनिया की नजरें जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर भारत की अगुवाई में हो रही आयोजनो पर टिकी हैं। हालांकि जी-20 अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने के लिए भारत को अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन दुनिया में निश्चित रूप से भारत का दबदबा बढ़ रहा है।
इसके साथ ही जी-20 व्यापार में भी हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अनुसार, जहां वैश्विक व्यापार में जी 20 देशों की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत है, वहीं भारत का अभी तीन फीसदी तक सहयोग है। इसके अलावा, देश में 15 से 49 आयु वर्ग की जी-20 देशों में कामकाजी आबादी का एक तिहाई से अधिक हिस्सा होगा।
बता दें कि वर्तमान में भारत की सकल घरेलू उत्पाद 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। जीडीपी के मामले में अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी देश हैं।

 


LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *