मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

तिरहुत

सिकरहना नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि का प्रभारी अंचलाधिकारी ने लिया जायजा

सिकरहना नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि का प्रभारी अंचलाधिकारी ने लिया जायजा

मोतिहारी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह:-पिछले तीन-चार दिनों लगातार से हो रही बारिश से सिकरहना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इस तरह नदी के बढ़ते जलस्तर को देख सुगौली प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी नेहा कुमारी ने कर्मियों के टीम के साथ नदी के बढ़ते जलस्तर का मुआयना कर बताया कि नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। नदी में भैसालोटन डैम(बाल्मिकीनगर बैराज)से पानी छोड़े जाने से क्षेत्र में बाढ़ आ सकता है। बाढ़ से संभावित खतरे की स्थिति से बचने और लोगो के जान-माल की सुरक्षा को लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है।बाढ़ आने पर प्रभावित क्षेत्र के लोगो को सभी तरह की आवश्यक सहायता की जायेगी।साथ हीं लोगो को स्वयं बाढ़ आने पर बचाव के लिए ‌भी व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। यहां बता दें कि सिकरहना नदी से सटे लालपरसा धुमनी टोला से उत्तर सैकड़ों फीट रिंग बांध वर्षो पूर्व नदी के कटाव में विलीन हो गया है। जिसको अब तक नही बनाया जा सका है। और नदी का मुंह खुला हुआ है।जिससे नदी के बढ़ते जलस्तर के साथ ही बाढ़ का पानी बाहर निकल कर बर्बादी करने लगता है। इस नदी से सटे और पूर्वी गामीण क्षेत्र प्रलयकारी बाढ़ को कई वर्षों से झेलते आ रहे है। सबसे बड़ी विडंबना रिंग बांध की है। जिसकी चर्चा सिर्फ सरकारी कागजों तक में ही सीमित होकर रह गया है। और धरातल पर टांय-टांय है।और समय रहते रिंग बांध की मरम्मत नही कराई गई। बाढ़ की चिंता को लेकर ग्रामीण डरे सहमें हुए है। हालांकि विभाग की ओर से बाढ़ से बचाव के लिए पूरी तैयारी का दावा किया जा रहा है। जो समय पर दिख जाएगा। वहीं बताया गया कि जहां-जहां प्रभावित बाढ़ क्षेत्र  है वहां अधिकारी भ्रमण कर रहे है। भ्रमण के दौरान राजस्व कर्मचारी कुमारी खुशबु,मो एहसान सहित भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री के अमर किशोर पटेल मौजूद रहे।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *