मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

तिरहुत

* पर्व त्योहार को लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन हेतु डीजे संचालक के साथ बैठक

सरकार के द्वारा दी गई दिशा निर्देश का पालन हर हालत में करना होगा। थाना अध्यक्ष विवेक जायसवाल

पुर्वी चम्पारण:–सुगौली स्थानीय थाना परिसर में रविवार को नाग पंचमी, मोहर्रम व रक्षाबंधन शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल के अध्यक्षता में डीजे साउंड के मालिकों के साथ बैठक की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व त्योहार के मौके पर किसी भी हालत में डीजे नही बजेगा। सरकार के द्वारा दी गई दिशा निर्देश का पालन हर हालत में करना होगा। डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।यदि कोई भी चुप चोरी डीजे बजाया तो उसपर सख्त करवाई होना तय है। किसी भी कीमत में पर्व में शांति भंग नही हो सके। पुलिस डीजे बजाने वालो पर पैनी नजर रखेगी। कानून को तोड़ने वाले को बख्सा नही जाएगा। डीजे मालिको को कड़ी हिदायत दी गई। मौके पर एस आई म0अनस,एस आई सुनील तिवारी, सहित सभी डीजे संचालक बैठक में मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *