मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

तिरहुत

पटना में आयोजित होगा भब्य सम्राट अशोक जयंती समारोह : डॉ. दीपक कुमार

मोतिहारी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,
मोतिहारी के पंचवटी होटल में महात्मा फुले समता परिषद की बैठक आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता डॉ. दीपक कुमार ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह महात्मा फुले समता परिषद के अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा एवं प्रभारी ठाकुर धर्मेंद्र सिंह उपस्थित थे, बैठक का संचालन राजनारायण प्रसाद किये। बैठक में मुख्य रूप से 9 अप्रेल 22 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित होने वाले सम्राट अशोक जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।डॉ. दीपक कुमार ने बताया की पुरे बिहार से लोग अधिक से अधिक संख्या में 9 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे, पूर्वी चम्पारण से भी हजारों के संख्या में लोग पटना चलेंगे, सम्राट अशोक अखंड भारत के निर्माता थे उनके कृति को याद करना एवं उनके बताये हुए पथ पर चलना हमलोगों का कर्तब्य है। बैठक में मधु सिंह, जयमंगल कुशवाहा, संत सिंह कुशवाहा, संजय कुशवाहा, राम इकबाल प्रसाद आदि मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *