मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

तिरहुत

चार वारंटी के साथ एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया

चार वारंटी के साथ एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया

मोतिहारी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह:–पताही थाना क्षेत्र से चार वारंटी एवम एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने वालों में टीआर न०219/22 के वारंटी रविंद्र पासवान पिता नरेश पासवान, रिशु पासवान पिता नरेश पासवान,नरेश पासवान पिता स्वर्गीय असर्फी पासवान सभी ग्राम बोकाने कलां,विचारण बाद संख्या 2280/23 के वारंटी सुगंध साहनी पिता सुखारी साहनी ग्राम पचगछिया से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही एक महिला शराब कारोबारी मालती देवी पति राजेस्वर महतो ग्राम पट्टी बोकाने से गिरफ्तार किया गया।उक्त जानकारी पताही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के द्वारा दिया गया। वही उन्होंने बताया कि चार वारंटी एवम एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मोतिहारी भेज दिया गया।छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में अजीत कुमार गुप्ता,राजीव कुमार साह,धीरेंद्र सिंह के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *