मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

तिरहुत

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगो के समर्थन में किया धरना प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगो के समर्थन में किया धरना प्रदर्शन

मोतिहारी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह:–संग्रामपुर सीएचसी परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी हड़ताल 28 वे दिन जारी रखते हुए थाली पीट कर धरना व प्रदर्शन किया। वहीं संघ की प्रखण्ड अध्यक्ष संजू पाण्डेय ने बताया वेतन वृद्धि व सरकारी कर्मी कि दर्जा सहित नौ मांग है। सरकार हम लोगो कि मांगो पर विचार नही कर रही। सैकड़ो आशा ने हाथ मे थाली लेकर पीटते हुए नीतीश तेजस्वी व सरकार के खिलाफ नारे बाजी किया। नारे के दौरान आशा ने कहा कि एक मे दम नही दस से कम नही। केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती लेकिन 28 दिनों से आशा कार्यकर्ता महिला हड़ताल पर है उनपर कोई विचार नही किया जा रहा है। जबतक सरकार के द्वारा मांगो पर विचार नही किया जायेगा तबतक हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर मंशा देवी, अनिता पाण्डेय, अमृता रानी,मीणा देवी,इन्दु देवी, मंजू देवी,गायत्री देवी,रीना देवी,शांति देवी सहित सैकड़ों मौजूद थे।

 

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *