शराब के नशे में प्रेमी व प्रेमिका को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ जबरन वीडियो बनाकर घण्टों खुट्टी से बांधे

0

फारबिसगंज/अररिया/प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह):- सोमवार की देर रात फारबिसगंज प्रखंड के परवाहा पंचायत के फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में फारबिसगंज, नरपतगंज, जोगबनी, सिमराहा एवं रानीगंज पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर छः व्यक्ति सहित दो महिला को हिरासत में लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए आदर्श थाना फारबिसगंज में डीएसपी रामपुकार सिंह एवं थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने करते हुए बताया कि कि उन्हें सूचना मिली कि परवाहा में एक युवक व युवती को आपत्तिजनक अवस्था में कुछ युवकों द्वारा खुट्टी से बांधकर उसका वीडियो व फोटो बनाया गया है। उसके बाद खुद ही पंचायती कर फरमान जारी करते हुए जुर्माने के रूप में रुपया लिया। कहा कि इस मामले की जानकारी के बाद परवाहा केम्प के पुलिस उक्त घटना स्थल पर पहुंच खुट्टी से बंधे जोडे को आजाद करवाया। किन्तु ग्रामीणों की संख्या अधिक होने व अपने स्तर से मामले को निपटाने की बात करते हुए पुलिस को भेज दिया गया था। किंतु जब इसकी जानकारी हमें हुए तो त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के थाने के पुलिसबल के साथ उक्त जगह छापेमारी कर आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों मेंकारी मुर्मू वार्ड संख्या 6 परवाहा, प्रधान मरांडी,वार्ड 7, राजू मरांडी, वार्ड 7, श्याम लाल,वार्ड 7 सभी परवाहा निवासी के अलावे एक रविन्द्र हेंब्रम मधेपुरा, आरघाट वार्ड संख्या 10 शामिल है। पुलिस टीम में राजेश कुमार, नन्द कुमार, शम्भू कुमार, सन्त सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here