महात्मा फुले समता परिषद के कार्यकर्ताओं ने साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा का किया पुतला दहन

0

सहरसा, प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह), गुरुवार, महात्मा फुले समता परिषद अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शहर के वीर कुंवर सिंह चौक सहरसा में साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन किया।

इससे पूर्व महात्मा फुले समता परिषद के कार्यकर्ताओं ने दया प्रकाश सिन्हा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर राष्ट्रपति और भारत सरकार से साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा को दिए गए सभी सम्मान और पुरस्कार वापस का मांग की।

वहीं महात्मा फुले समता परिषद के प्रदेश महासचिव चंदन बागची ने कहा कि भारत के स्वाभिमान गौरवशाली भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी मेहता ने कहा कि सम्राट अशोक का लाट (तीन सिंह) की मूर्ति आज भारत सरकार का राष्ट्रीय प्रतीक है।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिंदेश्वरी मेहता, सोना झा, कुंदन सिंह, गौरव सिंह, दिनेश कुशवाहा, पवन झा, आदि लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here