पांच कोरोना से हुए मौत के आश्रितों को दिया गया चार-चार लाख का चेक

0

फारबिसगंज/अररिया/ प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह) फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को अंचलाधिकारी संजीव कुमार एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से करोना काल में प्रखंड क्षेत्र के 5 व्यक्तियों की मौत के बाद, मृतकों के आश्रितों को सरकारी राशि से चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस मौके पर भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, प्रखंड प्रमुख मुन्ना रजक, सीओ संजीव कुमार , बीडीओ राजाराम पंडित, भाजपा नेता मनोज झा, आदि उपस्थित रहे। मृतकों में स्व. शकील अंसारी किरकिचिया पंचायत वार्ड संख्या 5, स्व. निर्मला देवी, पति शालिग्राम गुप्ता फारबिसगंज वार्ड संख्या 10, स्व. विजय कुमार विश्वास, आदि शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here