टेम्पू चालक ने नेपाल की एक दिव्यांग (गूँगी) डरी शहमी महिला को फारबिसगंज पुलिस के हवाले किया

0

फारबिसगंज अररिया प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह):- पड़ोसी देश नेपाल की एक दिव्यांग (गूँगी) डरी शहमी महिला को एक टेम्पू चालक ने फारबिसगंज पुलिस के हवाले किया। पूरा मामला यह है कि मटियारी पैक्स के समीप रहने वाले टेम्पू चालक सह मालिक विनय दास ने बताया कि उक्त महिला घर के पास सुनसान जगह पर बने एक नवनिर्मित मकान में सुबक सुबक कर रो रही थी। उक्त मकान के करीब लोग पहुंच कर देखेज्ञकि एक महिला मकान के एक कोने में रो रही है। सभी ने उसे बाहर लाकर पूछताछ किया। किन्तु महिला गूँगी होने के कारण सिर्फ इशारा कर बताया कि उसके साथ किसी ने पीट कर उसके पर्स से आठ हजार रुपया छीन लिया वो जान बचाते बचाते उक्त घर में छिप गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मटियारी के मुखिया पति प्रदीप देव को दिया। उन्होंने फारबिसगंज थाना को सूचना देते हुए टेम्पू के माध्यम से थाना के हवाले कर दिया। जहाँ थानाध्यक्ष को पीड़ित महिला का पर्स में महिला का आईडी मिला जिसके आधार पर उक्त महिला का नाम डीलली माया लिम्बु, पिता धन प्रसाद लिम्बु, जिला:- इलाय, निवासी फाकफोक थूम:- 4 फुएतप्पा नेपाल की रहने वाली बताई जाती है। थानाध्यक्ष ने देर शाम जोगबनी थानाध्यक्ष से फोनिक बात कर उक्त महिला को जोगबनी पुलिस के हवाले करवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here