अमरनाथ विश्वास प्रा. वि. ऋषिदेव टोला मझुआ में हुआ विशिस का पुनर्गठन – ठाकुर धीरेन्द्र

0

फारबिसगंज/अररिया/प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह)
संकुल मध्य विद्यालय मधुबनी स्थित अमरनाथ विश्वास प्रा. वि. ऋषिदेव टोला मझुआ में विशिस का पुनर्गठन शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधान शिक्षक ठाकुर, धीरेन्द्र कुमार की कठिन परिश्रम द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों की माताओं की एक आमसभा वार्ड सदस्या श्रीमती इंद्रा देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
आमसभा में माताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर विज्ञान प्रसाद विश्वास व सोनी विश्वास तथा पर्यवेक्षक का परिचय प्रधान शिक्षक के द्वारा करवाया गया। विशिस पुनर्गठन का पर्यवेक्षक सह समन्वयक सतीन्द्र कुमार ने उपस्थित सभी माताओं को विद्यालय शिक्षा समिति के कार्यों व कर्तव्यों से अवगत कराया तथा सदस्यों के चयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। तत्पश्चात सदस्यों के चयन की प्रक्रिया का शुभारम्भ हुआ। पिछड़ा वर्ग से दो सदस्यों श् गुड़िया देवी और बबिता देवी का चयन किया गया। अनुसूचित जाति वर्ग से दो सदस्यों फुलन देवी और सविता देवी का चयन किया गया। अत्यन्त पिछड़ा वर्ग से दो सदस्यों सीता देवी और जुली देवी का चयन किया गया। कुल छह सदस्यों का चयन किया गया। सचिव पद के लिये एक से अधिक उम्मीदवारों की उपस्तिथि को देखते हुए यह सर्वानुमति बनी की सभी उम्मीदवारों का नाम पर्ची पर अंकित कर एक डब्बे में डालकर अच्छी तरीके से उसे मिलाकर किसी एक छोटे बच्चे से एक पर्ची निकलवाया जाय, जिसके नाम से पर्ची निकलेगा वही सचिव के रूप में चयनित होगा। इस पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जुली देवी का चयन सचिव पद के लिये किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here