चित्रगुप्त की पुण्यतिथि पर जीकेसी की साहित्यिक प्रस्तुति

0

पटना डेस्क(मालंच नई सुबह) पटना, नयी दिल्ली 11 जनवरी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से महान संगीतकार चित्रगुप्त श्रीवास्तव की पुण्यतिथि 14 जनवरी के अवसर पर साहित्यिक प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है।

 जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेक कुमार और राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्रुति सिन्हा ने बताया कि हर दिल अजीज महान संगीतकार चित्रगुप्त श्रीवास्तव की पुण्यतिथि 14 जनवरी अवसर पर वर्चुअल साहित्यिक प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चित्रगुप्त श्रीवास्तव के पुत्र आनंद-मिलिंद को आमंत्रित किया गया है। चित्रगुप्त श्रीवास्तव से जुड़े संस्मरण को सुप्रसिद्ध कलाकार अंजन श्रीवास्तव और सुप्रसिद्ध कवि आलोक अविरल साझा करेंगे। कार्यक्रम में शालिनी बैरागी, प्रीति लाल, नवीन कुमार, मृणालिनी अखौरी और दीपक वर्मा चित्रगुप्त श्रीवास्तव के गीतों पर प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के महासचिव पवन सक्सेना और राष्ट्रीय सचिव श्रीमती शिवानी गौड़ होस्ट करेंगी।

 जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि चित्रगुप्त श्रीवास्तव को भारतीय सिनेमा जगत में महान संगीतकारों में शुमार किया जाता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों को संगीतबद्ध कर लोगों का दिल जीता। चित्रगुप्त श्रीवास्तव के संगीतबद्ध गीतों ने श्रोताओं के दिलों पर अमिट पहचान बनायी है। उन्होंने भारतीय सिनेमा के संगीत जगत को नया आयाम दिया। संगीत के के क्षेत्र में उनके योगदान को कोई भूला नहीं सकता। आज भी वह अपने संगीतबद्ध गीतों के जरिये लोगों के दिल पर राज करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here