सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास के लिए संगठित हो कायस्थ समाज: रागिनी रंजन

0

पटना डेस्क  /जितेन्द्र कुमार सिन्हा,  (मालंच नई सुबह) जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने शहर के एनसीसी स्किल्स एजुकेशन के सभागार में आयोजित कायस्थ मिलन सह अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में कायस्थ जाति संगठित नही होने से अपने हक को सही तरीके से हासिल नही कर पा रही है। इसके लिए हम सब को साथ आना चाहिए और संगठन को मजबूत करते हुए सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक रूप से सबल होना चाहिए। उन्होंने सभी को नई दिल्ली में आगामी 19 दिसंबर को आयोजित ग्लोबल कायस्थ महासम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

उक्त अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सारण जिला के कायस्थ समाज के पुरोधाओं ने देश के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के साथ, आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है। इस पावन धरती पर जन्में सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपने आंदोलन के माध्यम से देश को नई दिशा दी है, लेकिन आज कायस्थ समाज हासिये पर चल गया है, जिसे संगठित करते हुए मजबूत करने की जरूरत है।

जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि कायस्थ राजाओ, साम्राज्योँ और उनके साहसिक शासनकाल का अविष्मरणीय योगदान रहा है, जिसे कायस्‍थ समाज एक बार फिर दोहराएगा। हम सभी को फिर से एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने जीकेसी सदस्यता अभियान में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया सेल, सह प्रभारी बिहार-झारखंड प्रेम कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी सारण, संजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव, विद्याभूषण डब्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष कला-संस्कृति प्रकोष्ठ, दिवाकर कुमार वर्मा, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के सचिव आलोक कुमार सिन्हा, प्रसून श्रीवास्तव, शुभम कुमार, डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here