रामपुकार कुशवाहा छात्र जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव बने

0

पटना/बिहटा।प्रतिनिधि(मालंच नई सुबह)
छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने छात्र इकाई के विस्तार को लेकर बिहटा प्रखंड के कौड़िया पंचायत के इटवा-दोघरा गांव निवासी रामपुकार कुशवाहा को छात्र जदयू के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश सचिव बनने के बाद रामपुकार कुशवाहा को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह,बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। वही प्रदेश सचिव बनने के बाद रामपुकार कुशवाहा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जदयू पार्टी के नेता नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। रामकुमार कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के तरफ से एक बड़ी जिम्मेवारी दिया गया, संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेहनत करूंगा।वही बधाई देने वाले में कौड़िया पंचायत के पंचायत समिति नीरज कुशवाहा, बालचंद सिंह ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू हाथ से दूध प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन पटेल, पूर्व अध्यक्ष उज्जवल पटेल, आलोक सिंह ,रवि कुशवाहा ,अमित कुशवाहा ,विशाल कुशवाहा समेत कई लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here