परिवर्तन मीडिया सम्मान से डॉ ध्रुव, नीरव समदर्शी, प्रेम कुमार सहित अनेक चर्चित पत्रकार सम्मानित

0

 

-समाजसेवी स्व.फुलझड़ी देवी की स्मृति में दीदी जी फाउडेशन ने आयोजित किया समारोह

पटना प्रतिनिधि सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन और बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में दीदीजी फाउंडेशन की संरक्षक, मार्गदर्शक समाज सेविका स्व. फुलझड़ी देवी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को कुरथोल में अवकाश प्राप्त शिक्षकों के मिलन, विदाई एवं परिवर्तन मीडिया सम्मान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 51 पत्रकारों को परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ चर्चित पत्रकारों में डॉ ध्रुव कुमार, प्रमोद दत्त, प्रेम कुमार, नीरव समदर्शी, नीलकमल, मुकेश महान, आरती शर्मा आदि प्रमुख थे।
मुख्य अतिथि पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, पद्मश्री विमल जैन, जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह, अरुण मांझी, भाजपा कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह, कदम के अध्यक्ष सबीउद्दीन अहमद ने पत्रकारों व शिक्षकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। इसके बाद आगंतुक अतिथियों को फूल-बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिखा स्वरूप और अखौरी योगेश ने संयुक्त रूप से किया। वंचित समाज के बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए दीदीजी फाउंडेशन की अध्यक्ष नम्रता आनंद के कार्यो को सभी ने सराहा।

नम्रता आनंद ने बताया कि स्व़ फुलझरी देवी एक ऐसी महिला थी जो हर समाज के लोगो में प्यार खुशी बांटती थी। वह गरीबों को हर संभव मदद किया करती थी। उन्होंने बताया कि समाज और राष्ट्र को जोड़ने की दिशा में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और पत्रकारों के सकारात्मक सहयोग से ही विकास को गति मिलती है। समाज में पत्रकारों की अहम भूमिका को देखते हुये 51 पत्रकारों को परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश महासचिव डॉ भोला पासवान, जिला सचिव श्रीकान्त मौआर, के अतिरिक्त अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर संस्कारशाला के बच्चों ने जल जीवन हरियाली, साक्षरता, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण जैसे पहलुओं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के बीच पेश किया। इनमे निरंतरा, हर्षा, नियति सौम्या, अंकित आदि ने हिस्सा लिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि वंचित तबके के बच्चों के उत्थान के लिए डा. नम्रता आनंद के नेतृत्व में दीदी जी फाउंडेशन सराहनीय काम कर रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत ठाकुर पिंटू कुमार प्रियंका, नेहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here