सौतेली माँ और पिता पर लगा किशोरी की हत्या करने का आरोप

0

मुज़फ़्फ़रपुर/प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह) : मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रायपुर दुबहा गांव में एक किशोरी की हत्या कर दी गयी। ग्रामीणों किशोरी की सौतेली माँ और पिता पर जहर खिलाकर गला दबा हत्या करने का आरोप लगाया है। मृत किशोरी की पहचान सरवन दास की पुत्री नेहा कुमारी (13) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के घर के बगल में एक गड्ढा है। इसमे बरसात का पानी भर गया है। गुरुवार शाम को किशोरी इसी गड्ढे में से मछली पकड़ कर घर ले गयी थी। रात को खुद बनाया और सभी लोगों में खाया। करीब दस बजे रात को वह सोने चली गयी। देर रात लगभग 2 बजे उसकी दादी की नींद खुली। उसने देखा कि किशोरी अस्त-व्यस्त हालत में बिछावन पर पड़ी हुई है। उन्होंने उसे जगाने की कोशिश की। लेकिन, उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था।
मृतक किशोरी के मामा ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन साल पहले उनकी बहन की भी उनके बहनोई ने हत्या कर दी थी। इसके बाद बहनोई में दूसरी शादी से कर ली। बहनोई और सौतेली माँ ने मिलकर भांजी की हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here