75वें वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव पर “घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा” पर जागरूकता रैली का आयोजन

0

75वें वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव पर “घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा” पर जागरूकता रैली का आयोजन

फारबिसगंज/अररिया/प्रतिनिधि(मालंच नई सुबह)
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, जिला अररिया अनुमंडल शाखा फारबिसगंज के स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने आजादी के 75वें वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव को मनाने के लिए “घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा” जागरूकता रैली निकाला।
इस जागरूकता रैली को स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए इस जागरूकता रैली को प्रस्थान किया।
यह रैली जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए ली अकादमी, फारबिसगंज स्टेडियम में समाप्त की गई।
मौके पर जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश के युवाओं को आगे आने और हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को आत्मसात करने तथा भारत की आजादी के 75 साल पूरे जोश के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पृरा करना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। प्रधानमंत्री के द्वारा इस अभियान की शुरुआत 12 मार्च 2021 को की थी। इस पहल का उद्देश्य भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और उपलब्धियों के बारे में आम लोगों को जागरूक करना है । स्वतंत्रता के 75 वर्ष को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय चेतना को भारत के घर घर पहुंचाने के लिए घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा जागरूकता रैली के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश लोगों को देना है की स्वतंत्रता सेनानियों से प्राप्त प्रेरणा का अमृत, स्वतंत्रता का अमृत यानी नए विचारों का अमृत , नए संकल्पों का अमृत, स्वतंत्रता का अमृत है। एक ऐसा पर्व जिसमें भारत आत्मनिर्भर होने का संकल्प लेता है। आजादी के 75 वर्ष को नए इतिहास की रचना करने हेतु हम सभी को घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा लहरा कर हमें राष्ट्र की शक्ति और अपने देश भक्ति को प्रदर्शन करना है तो आइए हम सभी संकल्प ले कि 8 से 15 अगस्त तक फारबिसगंज के सभी घरों पर तिरंगा लहराएंगे और नए इतिहास की रचना करेंगे। मौके पर जिला सचिव युवराज पासवान, स्काउट मास्टर कृष्णनंदन कुमार, राज्य पुरस्कार स्काउट दिपक कुमार ठाकुर, अभिनव कुमार झा, दिवाकर कुमार, साबिर, जबिस, सब्दुल, आसिम, मेहंदी हुसैन, रेहान, गाइड सपना कुमारी, आफरीन परवीन, दिव्या कुमारी , अल्ताफ, प्रेम कुमार के साथ सैकड़ो की सँख्या में स्काउट गाइड उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here