हिन्दू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन एवं पर्यावरण गतिविधि द्वारा प्रकृति वंदन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0

te(मालंच नई सुबह)
हिन्दू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन एवं पर्यावरण गतिविधि द्वारा गंगा सरस्वती शिशु मंदिर श्रीरानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज में प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुष्प वाटिका में पेड़ पौधे का विशेष पूजन कर पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।मौके पर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा हमारा पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे जीवन का मुख्य स्रोत है। क्योंकि हम पर्यावरण से भोजन, पानी, हवा प्राप्त करते हैं। वास्तव में पर्यावरण हमारा संतुलन बनाए रखता है जहां हम हर पल सांस लेते हैं और जीते हैं। इस प्रकार हमारे जीवन की गुणवत्ता भी हमारे पर्यावरण पर निर्भर करती है। प्रधानाचार्य अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा संतुलित वातावरप्रतिनिधिण सुनिश्चित करने के लिए प्रकृति का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि दुख की बात यह है कि बहुत से प्राकृतिक संसाधन तेज़ी से घट रहे हैं। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उपर्युक्त विधियों का पालन करके प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान करना चाहिए।
छात्रावास अधीक्षक धीरेन्द्र नाथ झा, ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पंडित भगवान झा, आचार्य उमेश कुमार समेत सुदर्शन छात्रावास के दर्जनों छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here