बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के 103 वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पूनम आनंद के पुस्तक का हुआ लोकार्पण,सम्मानित हुए साहित्यकार

0

पटना/प्रतिनिधि(मालंच नई सूबा)19 अक्टूबर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन का गौरवशाली 103 वां स्थापना दिवस समारोह सम्मेलन परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें मूल्यवान हिंदी सेवा के लिए विदूशियों एवं विद्वानों को साहित्य चूड़ामणि एवं साहित्य मार्तंडेय सम्मान से विभूषित किया गया। श्रीमती पूनम आनंद हिंदी भोजपुरी की वरिष्ठ कवित्री एवं कथाकारा की पुस्तक का लोकार्पण भी इस शुभ अवसर पर हुआ। कॉफी टाइम 151 लघुकथाएं पूनम आनंद की प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक के सारस्वत समारोह में उद्घाटन करता माननीय श्री अश्विनी कुमार चौबे जी राज्य मंत्री खाद एवं वन भारत सरकार मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ सीपी ठाकुर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार जी विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शशि शेखर तिवारी पूर्व अध्यक्ष विश्वविद्यालय सेवा आयोग बिहार ,आलोक राज पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बिहार, प्रोफेसर अमरनाथ प्रसाद पूर्व कुलपति मधेपुरा विश्वविद्यालय डॉक्टर अनिल सुलभ जी अध्यक्ष बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन  गण्यमान विद्वान एवं विदुशियों सभागार की सोभा बढ़ा रहे थे .

 इस साहित्यिक अवसर पर पूनम आनंद को साहित्य चूड़ामणि सम्मान हिंदी भाषा एवं साहित्य की उन्नति में मूल्यवान योगदान के लिए बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के 103 में स्थापना दिवस समारोह में आज दिनांक 19 अक्टूबर 201 प्रदान किया गया।

 पुस्तक लोकार्पण और साहित्य चूड़ामणि सम्मान के साथ-साथ लेखिका पूनम आनंद के उज्जवल भविष्य की शुभकामना भी मंच से दी गई।

इस साहित्यिक उत्सव में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रधानमंत्री डॉक्टर शिवम पांडे उपाध्यक्ष डॉक्टर निपेंद्र गुप्त साहित्य मंत्री भूपेंद्र कलसी मंचलक  डॉ शंकर प्रसाद कल्याणी कुसुम डॉ सुनील दुबे डॉक्टर शालिनी पांडे किरण सिंह रेखा मिश्रा डॉक्टर सीमा यादव अनीता मिश्रा विभा रानी श्रीवास्तव प्रेमलता सिंह बच्चा ठाकुर कृष्णदेव रंजन सिंह सागरिका राय आराधना प्रसाद डॉ मुकेश सो जा आदि लोग मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here