*पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री सदानंद सिंह के निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की*

0
  1. पटना,डेस्क(मालंच नगई सुबह) 8 सितंबर 2021केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
    उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व मंत्री श्री सिंह के निधन से मर्माहत हूं। वे लोकप्रिय जन नेता थे। उनके निधन से बिहार की राजनीति में शून्यता आ गई है। उनसे अक्सर सामाजिक एवं विकास के मुद्दे पर चर्चा होती रहती थी। उनसे पारिवारिक संबंध था। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here