हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पूर्वी चंपारण की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

0

पूर्वी चंपारण/मालंच नई सुबह,हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पूर्वी चंपारण के जिला कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय सदर अस्पताल के समीप एस.आर. हास्पिटल के प्रांगण में संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह शामिल हुई।इस कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। जिसमें सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में संगठन को लेकर सदस्यता अभियान चलाने को दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने बताया कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) का सभी प्रखंडों में बुथ स्तर तक बहुत ही जल्द विस्तार होगा तथा एक स्थाई पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन होगा।
मौके पर डॉ बी के सिंह,लव प्रताप सिंह,सुरेश यादव,नितेश सिंह,कुणाल पाण्डेय, सुबोध पासवान, राजकुमार कुशवाहा,संजय कुमार यादव,ई.रविभूषण सिंह, राजीव पाण्डेय,दीपक कुमार पाण्डेय, ओमप्रकाश राम इत्यादि लोग सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here