पताही पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष के पद पर विनय कुमार पांडेय जीते

0

पुर्वी चम्पारण/प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह) पुर्वी चम्पारण के पताही प्रखंड के पताही पश्चमी पैक्स के मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर विनय कुमार पाण्डेय 286 मत से विजयी हुए, मंगलवार को हुए मतदान के बाद देर रात्रि तक सुरक्षा के बीच मतगणना हुआ, मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर विनय कुमार पांडये को 660, प्रतिमा देवी को 369 बाबूलाल चौधरी को 38 मत मिले। जबकि 189 मत अबैध घोषित किया गया, जैसे ही निर्वाची पदाधिकारी ने विनय पाण्डेय के विजयी होने की घोषणा की। उनके समर्थक खुशी से झूम उठे और जिंदाबाद के जयकारे लगाये। जीत के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने अध्यक्ष पद पर विजई हुए विनय कुमार पांडये को जीत का प्रमाण पत्र दिया, वही सदस्य पद पर 11 विजयी सदस्यों को भी उनके जीत का प्रमाण पत्र दिया गया, मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किया गया था, मतगणना मे निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ऋतु रंजन, सीओ सौरव कुमार, थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद एवं पुलिस बल सामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here